जगदलपुर। जगदलपुर सर्किट हाउस में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने वनमंत्री केदार कश्यप पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कार्यकर्ता कीर्ति पाढ़ी जो घटना के समय उपस्थित थे उन्होंने बताया कि मंत्री सर्किट हाउस आने की सूचना पर वे भाजपा के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बाहर बैठ कर प्रतीक्षा कर रहे थे। इसलिए दौरान ज़ब केदार कश्यप सर्किट हॉउस पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को बाहर बैठे देखकर नाराज हुए।
कीर्ति पाढ़ी ने बताया कि मंत्री केदार कश्यप ने मेरे साथ उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पूछा कि बाहर क्यों बैठे हो तब विजय पांडे जी ने बताया कि मंत्री नहीं आये हैं दरवाजा नहीं खुलेगा। इस बात से मंत्री नाराज हुए और उन्होंने कहा कि यहाँ व्यवस्था कौन देखता है? सर्किट का व्यवस्था एक चपरासी के भरोसे छोड़कर जाने वाले अधिकारीयों सहित व्यवस्था देखने वालों व रिटायर होने के बाद पिछले कई दशकों से जमे कर्मचारी को हटाने की बात कही।
मंत्री के व्यवहार को लेकर कर्मचारी के द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। कीर्ति ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी मंत्री से निवदेन करके पांडे परिवार यहाँ का व्यवस्था देख रहा है। लेकिन मंत्री ने कहा जो हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकता उनके खिलाफ उचित और न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं के प्रति मंत्री केदार कश्यप का समर्पण अद्भुत और प्रशंसनीय है।
हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी स्थिति और परिस्थिति में मेरे लिये सहनीय नहीं है। कांग्रेस मुद्दा विहीन है।केवल भ्रामक प्रचार करने का काम कांग्रेस के पास बच गया है। जिस तरह की घटना की बात कहीं जा रही है ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।