रेलवे स्टेशन राजनांदगांव में आज आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

Uncategorized

राजनांदगांव : 28 अगस्त 2025,रेलवे स्टेशन राजनांदगांव में आज आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस मॉक ड्रिल के अंतर्गत—

गाड़ी संख्या 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस के कोच बी-5 में डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ते के साथ संदिग्ध वस्तु एवं मादक पदार्थों की जांच की गई।

गाड़ी संख्या 22816 एर्नाकुलम–बिलासपुर एक्सप्रेस में आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया।

रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया एवं गुड्स ट्रेन (कोयला लोड) में आग लगने की स्थिति में आग पर नियंत्रण और बचाव कार्य का अभ्यास किया गया।

इस दौरान रेल सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, डॉग स्क्वाड, बम स्क्वाड, अग्निशमन दल, स्वास्थ्य विभाग एवं रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
मुख्य रूप से—स्टेशन मास्टर राजेश बर्मन,RPF प्रभारी इंस्पेक्टर तरुणा साहू व स्टाफ जीआरपी प्रभारी जनक लाल तिवारी व स्टाफ चिखली थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव व स्टाफ तुमड़ीबोड़ थाना प्रभारी दिलीप पटेल,बम स्क्वाड प्रभारी रमेश कुमार सोनवानी व स्टाफ कोतवाली थाना निरीक्षक योगेश पटेल व स्टाफ, फायर स्टेशन प्रभारी हवलदार विमल दास वैष्णव व टीम सक्रिय रूप से शामिल रहे।

ड्रिल में संदिग्ध वस्तु की पहचान, यात्रियों की सुरक्षित निकासी, आपदा प्रबंधन और त्वरित समन्वय का अभ्यास कराया गया। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा संबंधी सतर्कता बरतने की अपील भी की गई।

रेल सुरक्षा बल ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *