इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव 2019

Chhattisgarh

रायपुर : इस्कॉन मंदिर टाटीबंध रायपुर में श्री कृष्णा जन्माष्टमी महा महोत्सव 2019 तीन दिवसीय समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए इस्कॉन मंदिर टाटीबंध रायपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर टाटीबंध रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी उपाध्यक्ष जनार्दन दास एवं पूरे रायपुर शहर के भक्तगण उपस्थित हुए
उक्त बैठक में सभी लोगों ने सर्वसम्मति से  श्री कृष्णा जन्माष्टमी महा महोत्सव 2019 भव्य रूप मे मनाया जाएगा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इस्कॉन मंदिर टाटीबंध रायपुर प्रचार प्रसार समिति के  दिलीप केडिया एवं राजेंद्र पारख ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसमें वित्त व्यवस्था समिति, बाल महोत्सव समिति, प्रचार प्रसार समिति, टेंट लाइट एवं फुल व्यवस्था समिति, प्रसाद व्यवस्था समिति, दर्शन व्यवस्था समिति, सफाई व्यवस्था समिति, पार्किंग व्यवस्था समिति, प्रशासनिक समिति एवं समन्वय समिति है।
प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल,  दिलीप केडिया , राजेंद्र पारख ,मुकेश केडिया, भरत बजाज ,वीरेंद्र यादव, सुरेश अग्रवाल, कमल, संजय सागर, जी सी बुधवानी, पुष्पेंद्र सच्चान , अमिताभ दुबे , किरण अवस्थी, , , सुभाष साहू , हेमंत रहेजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *