सीतापुर : 13अगस्त2025,अंबिकापुर संभाग क्षेत्र विधानसभा सीतापुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में आज शाला प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें माननीय सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के तौर पर एवं जिला जनपद सदस्य शिव भरोस बैक विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए,साथ ही सीतापुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी,रोशन गुप्ता ,राजकुमार गुप्ता ,रूपेश गुप्ता,नीलू मिस्त्री पार्षद ,भवानी सिंह पार्षद ,विकास कुमार एक्का पार्षद के साथ गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम विधायक महोदय एवं जनप्रतिनिधियों ने महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण किया उसके उपरान्त मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर ,राजकीय गान का आयोजन हुआ। महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का तिलक लगा कर एवं पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।

इसके उपरांत सभी अतिथियों ने महाविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत तिलक लगा कर एवं पुष्प माला पहना कर किया।
वही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय में किए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की,साथ ही बच्चों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए कहा ताकि कामयाबी हासिल किया जा सके।साथ ही शिक्षा को लेकर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कार्यों के ऊपर भी प्रकाश डाला।