अंबिकापुर : महायत्रा 360 का दल पहुंचा अंबिकापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी के साथ कांवड़ियों का हुआ भव्य स्वागत।
बनारस से गंगा जल उठा कर नव दिन की पैदल यात्रा कर महायात्रा 360 कांवड़ियों का दल आज देर शाम अंबिकापुर पहुंचा ,जहां कांवड़ियों का अंबिकापुर में भव्य स्वागत किया गया,लगभग 125 की संख्या में कांवड़ियों का दल सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ 24 जुलाई को बनारस के अस्सी घाट से गंगा जल उठा कर पैदल यात्रा आरम्भ किए थे ,
और आज सभी अंबिकापुर पहुंचे जिनके स्वागत के लिए जगह जगह व्यवस्था की गई थी,जहां काफी भव्य स्वागत किया गया।
वही आप को बता दें कि जिला स्तर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे।
जहां प्रतापपुर चौक में स्वागत किया गया।
इसके उपरांत विधायक एवं कांवड़ियों के लिए रुकने की व्यवस्था अग्रसेन भवन अंबिकापुर में किया गया था,जहां रात्रि विश्राम के उपरांत सुबह पुनः आगे की यात्रा की जाएगी।
कांवड़ियों का दल 4 अगस्त को मैनपाट के चुरकी पानी शिव मंदिर में जलाभिषेक कर अपनी यात्रा पूर्ण करेगा।