डौण्डीलोहारा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के 2 आरोपी को किया गिरफ्तार : थाना प्रभारी मुकेश सिंह

Uncategorized

डौण्डीलोहारा : 19जुलाई2025,छत्तीसगढ़ की जिले बालोद पुलिस एक बड़ी सफलता मिली ,24 घंटे के अंदर हत्या के 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि 17जुलाई 2025 को फोन से ग्राम बड़गांव निवासी भानू राम निर्मलकर के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम खड़ेनाडीह निवासी मनोहर निर्मलकर का संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गया है जिसका अंतिम संस्कार करने की तैयार कर रहे है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल स्थल पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

मृतक के चेहरे के दायें-बांये दोनों गाल पर, गला में कई जगह चोंट खरोंच का निशान एवं बांये गाल तथा गले के पास जलने जैसा निशान पाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान शव का पीएम कराया गया जिसमें डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु वि़द्युत करेंट लगने से तथा मृतक के मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया।

विवेचना के दौरान मृतक की बहु गीता निर्मलकर से पूछताछ करने पर बतायी कि मृतक मनोहर निर्मलकर शराब पीकर घर आने पर शराब के नषे में गाली गलौज कर मारपीट करता था, और मुझ पर बुरी नियत रखता था जिससे तंग आकर वाधयंत्र सिखाने वाले लेखराम निषाद निवासी ग्राम बड़गांव को अपने ससुर को रास्ते से हटाना है कहकर कुछ उपाय बताओं बोली तब लेखराम निषाद अपने घर में तैयार किया हुआ बिजली वायर, प्लास्टिक ग्लब्स को दिनांक 16.07.25 को रात्रि करीबन 11 से 12 बजे के मध्य मृतक के घर पहुंचकर योजनाबध्द तरीके से मृतक जब अपने घर के परछी में सो रहा था, गीता एक लोके के सब्बल को पकड़कर खड़ी थी तथा लेखराम निषाद बिजली के वायर को बोर्ड में लगाकर मृतक मनोहर के गला, चेहरा, मथा में लगाकर बिजली का बटन चालू कर करेंट लगाकर उसकी हत्या कर दिया, तथा गीता निर्मलकर को मृतक के चेहरे पर हल्दी तेल, गुलाल लगाने बताया और अपने घर परिवार में मनोहर निर्मलकर की मृत्यु सायकल से गिरकर चोट लगने से मृत्यु होना बताकर अपने घर ग्राम बड़गांव भाग गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी गीता निर्मलकर तथा लेखराम निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया व आरोपी गीता निर्मलकर के घर से लोहे का सब्बल, गमछा व अन्य समाग्री जप्त किया गया है तथा आरोपी लेखराम निषाद के घर से प्लास्टिक का ग्लब्स, बिजली का वायर, प्लग, सायकल, मोबाईल को जप्त किया गया है आरोपी गण के विरूध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर अपराध धारा सदर 103 (1), 3(5) बीएनएस कायम किया गया है। आरोपी गीता निर्मलकर तथा लेखराम निषाद को दिनांक 18.07.25 को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेष सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्र.आर. 1697 अरविंद यादव, प्र.आर. 535 विरेन्द्र साहू, म.प्र.आर. 989 लिलेष्वरी देवंागन, म.आर. सीमा साहू क्रमांक 04, विनोद अजय, कुम लाल वर्मा, भूपेन्द्र ठाकुर, रविषंकर देषलहरे, रूपेष सलाम, कुलदीप खुटे, प्र.आर. 1630 भुनेष्वर मरकाम, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, आर. राहुल मनहरे आर. मिथलेश यादव सायबर सेल बालोद का योगदान रहा।

नाम आरोपीः- (01) श्रीमति गीता निर्मलकर पति गौकरण निर्मलकर उम्र 30 वर्ष
साकिन ग्राम खड़ेनाडीह थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)
(02) लेखराम निषाद पिता स्व. फकीर राम निषाद उम्र 45 वर्ष
साकिन ग्राम बड़गांव थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *