तोमर बंधुओं की लग्जरी कार रायपुर पुलिस ने की बरामद

Uncategorized

रायपुर : 15जुलाई 2025, सूदखोरी और धमकाने के मामलों में फरार रोहित तोमर और भाई की तलाश तेज, पत्नी भावना तोमर हिरासत मेंरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी, धमकाने और वसूली के चर्चित मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके भाई वीरेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

इसी सिलसिले में पुलिस ने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूछताछपुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार होने के बावजूद तोमर बंधु लगातार अपने संपर्क में लगे कुछ लोगों के संपर्क में थे। पुलिस को इस संबंध में कुछ अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हाथ लगे हैं।

इन्हीं सबूतों के आधार पर भावना तोमर से महिला अधिकारी की निगरानी में पूछताछ की जा रही है।तोमर बंधुओं पर दर्ज हैं सात गंभीर मामलेरायपुर के पुरानी बस्ती और तेलीबांधा थानों में रोहित और वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ मारपीट, धमकी, सूदखोरी, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले 44 दिनों में दोनों पर सात अलग-अलग केस दर्ज हो चुके हैं।गिरफ्तारी वारंट और इनाम घोषितदोनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। पुलिस ने दोनों पर 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है। उनकी तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जो जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

18 जुलाई तक कोर्ट में पेश होने का अंतिम मौकागौरतलब है कि दोनों आरोपियों को 14 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था। सूचना देने के बावजूद दोनों पेश नहीं हुए। अब कोर्ट ने उन्हें 18 जुलाई तक अंतिम मौका देते हुए हाजिर होने के आदेश दिए हैं। इस तारीख को भी हाजिर न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।परिजन और पुलिस — दोनों अनजानपुलिस और तोमर परिवार के परिजन दावा कर रहे हैं कि उन्हें फरार आरोपियों का कोई सुराग नहीं है। रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर का पिछले सवा महीने से कोई अता-पता नहीं है। इसी मामले में तोमर परिवार की एक बहू, भतीजा दिव्यांश, दो वकील और दो कर्मचारी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।नोट: इस मामले से जुड़ी आगे की हर बड़ी खबर और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

रायपुर पुलिस ने तोमर बंधुओं की लग्जरी गाड़ी की बरामद की,जैगवार गाड़ी बरामद की गई।रायपुर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गाड़ी जैगुआर जब्ती के बाद खुलासा, गाड़ी का असल मालिक भी पहुंचा मौके पर, भिलाई निवासी मनोज कुमार वर्मा की है जैगुआर कार, मनोज वर्मा ने तोमर बंधुओ से 5 साल पहले ₹300000 लिया था उधार, गिरवी में रखी थी गाड़ी, उधार लेने के बाद 8 लाख रुपए चुका चुका था मनोज वर्मा, तब भी तोमर बंधु वापस नहीं कर रहे थे लग्जरी कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *