चित्रा पटेल : रायपुर : छ ग के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा नेताओं को घेरते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के 2 राज्यसभा सदस्य और 9 लोकसभा सदस्यों की क्या मुख्य भूमिका रही है।मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा नेताओं को सवाल करते हुए कहा मैं आप लोगों को पूछना चाहता हूं यहां तो कोरोना से निपटने के लिए भाजपा नेता अभी तक क्या किया है! छत्तीसगढ़ के हितों के लिए केंद्र सरकार लगातार कुठाराघाट कर रही है,भाजपा नेताओं ने मुंह नहीं खोला है। केंद्र सरकार का कहना है कि धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपया से ₹1 ज्यादा नहीं देना चाहिए, केंद्र सरकार कहती है। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा किसानों के लिए कुछ नहीं है,भाजपा सांसद क्यों कुछ नहीं बोलते हैं केंद्र सरकार को।
महंगाई को लेकर मंत्री रविन्द्र चौबे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा डीजल और पेट्रोल रसोई गैस लगातार रेट बढ़ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता महंगाई को लगाम देने के लिए क्यों मुंह खोलते नही हैं, क्या नरेंद्र मोदी जी को डरते हैं। मैं समझता हूं कि भाजपा के सांसदों की जो सक्रियता है, उससे ज्यादा कांग्रेस की सांसदों की भूमिका रही है छत्तीसगढ़ के विकास के लिए।
हम बता दें कि भारत में पेट्रोल डीजल रसोई गैस आदि महंगाई आसमान छू रही है आम जनता के कमर टूट रहे हैं। आम जनता महंगाई से त्रस्त है, परेशान हैं,इसको लेकर छ ग कांग्रेस पार्टी 5जून को प्रदेश स्तर पर कोरोना गाइड लाइन पालन करते हुए अपने अपने घरों पर प्रदर्शन करेंगे।