छत्तीसगढ़ : रायपुर स्टार प्रचारक आज छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह , दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी आज छत्तीसगढ़ में धुआंधार प्रचार करेंगे। डॉ. रमन सिंह सहित छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारकों का धुंआदार दौरा जारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की 15 नवम्बर गुरुवार को सुबह 11.30 बजे जोबी, विधानसभा खरसिया, 12.30 बजे नवापल्ली रायगढ़ विधानसभा, 1.30 बजे डोंगरीपाली सारंगढ़ विधानसभा, 3 बजे सांकरा बसना विधानसभा व 4 बजे आरंग विधानसभा में आमसभाओं को संबोधित करेंगे।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे विवेकानंद हवाई अड्डा से प्रस्थान कर 10.50 में बैकुंठपुर विधानसभा पहुंचेंगे। वे बैकुंठपुर की सभा के बाद 12 बजे बगीचा, जशपुर विधानसभा, 1.05 बजे कुनकुरी विधानसभा, 2.30 बजे लवन कसडोल विधानसभा, 3.45 बजे खरोरा विधानसभा धरसींवा में सभाओं को संबोधित करने पश्चात 4.50 में रायपुर पहुंचकर विमान से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनांथ सिंह जी सुबह रायपुर से सरायपाली जाएंगे। वे 10.55 बजे सरायपाली 12.20 बजे सारंगढ़ व 1.10 बजे कोटा में आमसभा को संबोधित कर 2.35 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर बिलासपुर पहुंचेंगे। 3.15 बजे बिलासपुर एयर स्ट्रीप से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी सुबह 10.15 में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वे 10.20 बजे रायपुर से प्रस्थान कर नवागढ़ विधानसभा के टेमरी में सभा को संबोधित के उपरांत 12.50 बजें पत्थलगांव विधानसभा के कांसाबेल पहुंचेंगे। श्री तिवारी 2.40 बजे रायगढ़ में एवं 3.15 बजे बेलतरा में सभाओं को संबोधित कर बिलासपुर पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे।