सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया शहीद कृष्णनाथ किंडो के मूर्ति का अनावरण

Uncategorized

सीतापुर : 6जुलाई 2025,छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर संभाग के सीतापुर विधानसभा के श्रेत्र में साय सरकार की सुशासन में हुआ यह काम , विधायक रामकुमार टोप्पो ने काराबेल में शहीद कृष्णनाथ किंडो के मूर्ति का अनावरण किया । 2017 में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद, कृष्णनाथ किंडो को 8 साल बाद यह सम्मान मिला।

काराबेल चौक को शहीद कृष्णनाथ किंडो के नाम पर करने का घोषणा किया। इस दौरान शहीद के परिवार जनों के साथ पुलिस विभाग, बीजेपी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।बेटे की मूर्ति देख शहीद कृष्णनाथ किंडो की माता भावुक हो गई।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि शहीद कृष्णनाथ किंडो 2017 में नक्सली मुठभेड़ में शहादत को प्राप्त किए थे। उनका परिवार लगातार क्षेत्र में उनको सामान दिलाने का प्रयास कर रहा था। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने वह सम्मान शहीद को दिया,
आज काराबेल चौक में उनकी मूर्ति स्थापित कर चौक को शहीद कृष्णनाथ किंडो के नाम पर करने की घोषणा कर दी है।

जब इस विषय पर विधायक से बात की तो उन्होंने बताया कि कृष्ण नाथ किंडो जी ने देश की सेवा करते हुए अपने जीवन को देश पर कुर्बान कर दिया।उनके इस बलिदान से हमारा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस करता है।
वही शहीद के परिवार जनों ने भी इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि काफी लंबा समय लगा किंतु सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी की वजह से शहीद को क्षेत्र में सम्मान मिला,आज हम बेहद खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *