त्रिलोक श्रीवास ने खैरागढ़ में बनाया माहौल, महिला बाल विकास मंत्री की उपस्थिति में सर्व सेन समाज की बैठक संपन्न

Uncategorized

रायपुर : खैरागढ़ उपचुनाव में स्थिति त्रिकोणीय  है। कोई भी पार्टी आगे बढ़ान से पीछे नहीं हट रहे। विधानसभा सीट को पाने के लिए चुनावी प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में जनता से अपने प्रत्यासी के पक्ष में वोट मांग रहे है। बीजेपी अपनी संगठन को और मजबूत करने केंद्रीय मंत्री को चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। वहीं बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता  त्रिलोक श्रीवास, प्रांत अध्यक्ष सर्व सेन समाज ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्य चुनाव संचालक कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे एवं प्रभारी मंत्री राजनांदगांव अमरजीत भगत तथा गिरीश देवांगन के निर्देश पर खैरागढ़ विधानसभा जाकर खैरागढ़ ब्लॉक के सर्रागुंडी ग्राम में सर्व सेन समाज के बैठक लिया,जिसमें खैरागढ़ के आसपास 50 गांव के सैकड़ों सेन समाज के लोग उपस्थित थे, जिसमें त्रिलोक श्रीवास ने सेन समाज के लोगों को कांग्रेस के उम्मीदवार विजई बनाने की अपील की, साथ ही समाज की मांगों से समाज विकास मंत्री  भेड़िया को अवगत कराया, प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास  के द्वारा समाज हित में उठाए गए सभी मांगों से पूर्णता सहमत हैं, चुनाव के पश्चात वे स्वयं मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे,और समाज के बोर्ड का भी गठन किया जाएगा, उन्होंने सेन समाज से खैरागढ़ विधानसभा के विकास हेतु उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा को विजय दिलवाने अपील कीl इस अवसर पर पंडित नवल किशोर शर्मा , गोरेलाल बर्मन, महेश मिश्रा लक्ष्मण श्रीवास,नगर पंचायत सहसपुर लोहाराके मनहरण श्रीवास,अध्यक्ष जिला अध्यक्ष कबीरधाम दिनेश सेन ,मनोज श्रीवास्, रवि सेन राजू सेन मनोहर सेन, हीरालाल देवा सेन युवराज सेन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *