रायपुर : दिनांक30 जुलाई 2019,
गृह,जेल,लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 जुलाई को सुबह 10.15 बजे सिविल लाइन निवास स्थान से प्रस्थान कर 10.30 बजे राजीव भवन शंकर नगर पहुंचेंगे,वे दोपहर 12बजे राजीव भवन से प्रस्थान कर महानदी भवन, मंत्रालय पहुंचेंगे,तीन बजे महानदी भवन से प्रस्थान कर शाम 5 बजे बलौदाबार जिले के विकास खंड सिमगा के ग्राम दामाखेड़ा आएंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम सात बजे दामाखेड़ा से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे अपने निवास स्थान सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।