बीजापुर : दिनांक 01 जुलाई 2025 को शाम के समय ग्राम पेगड़ापल्ली निवासी एक ग्रामीण, सिराकोंटा और दम्पाया के मध्य जंगल क्षेत्र में वन उपज (फुटु) संग्रह हेतु गया हुआ था। इस दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल ग्रामीण का विवरण –1.विशाल गोटे, पिता – पेंटैया, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – ग्राम मोटलागुड़ा, थाना – मद्देड़, जिला – बीजापुर
प्रेशर IED विस्फोट के कारण विशाल गोटे को पैर एवं चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड़ लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर और तत्पश्चात् मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया।
आमजन से अपील – जंगल क्षेत्रों में भ्रमण करते समय विशेष सतर्कता बरतें एवं किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस थाना या निकटतम सुरक्षा कैम्प को दें।