BIG BREAKING Raipur : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन अभी रिटायर नहीं होंगे, याने कि वे राज्यपाल डेका के पास जाकर रिटायर ले चुके हैं फिर भी वह अपने पद पर 03 माह सितम्बर 2025 तक बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन अभी रिटायर नहीं होंगे यह अब कह सकते हैं, वह अपने पद पर बने रहेंगे। सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही कैबिनेट बैठक में जैन को सेवा विस्तार देने पर मुहर लगी।

दिलचस्प बात यह रही कि सोमवार को ही उन्हें विदाई दी जानी थी, और राज्यपाल डेका के पास राजभवन में जैन ने रिटायर मेट भी ले चुके हैं । सीएस अमिताभ जैन को तीन माह का एक्सटेंशन दिया गया है। वे सितंबर तक पद पर बने रहेंगे। जैन पहले सीएस हैं जिन्हें सेवा विस्तार मिला है। 1989 बैच के आईपीएस जैन बीते चार साल से प्रदेश के सीएस के पद पर हैं। सोमवार को 30 जून को रिटायरमेंट था, लेकिन केन्द्र सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन देने का फैसला लिया है। आदेश जारी कर दिए गए हैं। जैन कांग्रेस सरकार में भी उसी पद पर थे और भाजपा सरकार में भी वही पद सम्हाल रहे हैं।
ऐसा क्या हुआ कि रिटायरमेंट होने के बाद भी राज्यसरकार जैन को उनके पद से मुक्त करना नहीं चाहती है, क्या सरकार के पास उस पद को सम्हालने लायक कोई अधिकारी नहीं है, या राज्य सरकार जैन को छोड़ना नहीं चाहती है। अगर रिटायर्ड होने के बाद भी पद से मुक्त नहीं करना क्या इस पद के लिए लायक निचले स्तर के अधिकारी पात्र होकर भी अपात्र हैं।
बता दें कि पात्र अधिकारियों में अंदर ही अंदर मन में सरकार के इस निर्णय से ना खुश है, और उनके प्रमोशन रुक रही है इससे और भी नाराजगी है हालांकि यह नाराजगी खुलकर सामने नहीं आ रही है।