कांग्रेस सरकार की नीति नही बदली तो सड़क का आंदोलन मंत्रियों के दरवाजे तक पहुचेगा – राजेश मूणत

Uncategorized

रायपुर । भाजपा रायपुर जिला बैठक एकात्म परिसर में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य , पार्षदगणों की विशाल उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के कुनीति के खिलाफ आंदोलन के लिए आव्हान करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि जिस आशा और विश्वास से जनता ने कांग्रेस को चुना है। आज वो जनता पूछ रहा है कि आप के उन लोकलुभावन वादे का क्या हुआ ? रायपुर के जनता ने 3 विधायक व महापौर चुन कर भेजा आज उस राजधानी रायपुर का विकास क्यो रुका हुआ है? उन्होंने कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ते हुए कहा कि ऊर्जा का जो प्रवाह बिजली बिल वृद्धि के विरोध में दिखा वह अब लावा बन कर कांग्रेस के वादाखिलाफी के विरुद्ध इस 1 महीने तक रायपुर की सड़कों में बहेगा। और अगर सरकार की नीति न बदली तो भविष्य में मंत्रियों के दरवाजे तक पहुंचेगा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि राजधानी में कानून का भय अपराधियो पर दिखना चाहिए पर कांग्रेसी नेताओ के शह पर अपराधी पुलिस पर हमले करने का दुस्साहस कर रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी ने रायपुर में निवासरत 70 वार्ड, बिरगांव के 40 वार्ड,माना के 15 वार्ड के नेता कार्यकर्ताओ को चरणबध्द आंदोलन के रूपरेखा बताते हुए कहा कि आपकी एकजुटता भाजपा रायपुर जिला की शक्ति है और इसी शक्ति के बूते 13 अगस्त से 15 सितंबर तक वार्ड के छोटी बड़ी समस्या प्रधानमंत्री आवास के अधूरे मकान,पट्टे, पानी, श्रम कार्ड, राशन कार्ड,इन मुद्दो को लेकर सरकार को जगाना है।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को कहा कि आपके अंदर के आत्मविश्वास से 2023 में सरकार बनाएंगे। मोतीलाल साहू ने 50 प्रतिशत महिला आबादी को साथ लेकर प्रदेश सरकार की असफलता, वादाखिलाफी व अन्याय की खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने को कहा है।
बैठक का संचालन भाजपा महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल ने किया।
बैठक में पूर्व विधायक नंदे साहू , सच्चिदानंद उपासने, छगन मून्दड़ा,लोकेश कांवरिया, सुभाष तिवारी, गोवर्धन खंडेलवाल, मीनल चौबे,अम्बिका यदु, किशोर महानंद,मिर्जा इरशाद बेग,
भाजपा जिला महामंत्री ओंकार ,प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,मनोज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, योगी अग्रवाल,आशु चंद्रवंशी, श्यामा चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा, ललित जैसिंघ, रमेश मिर्घनी, जिला मंत्री खेम सेन, अकबर अली, गोपी साहू,राजीव मिश्रा, हरीश ठाकुर, राजीव चक्रवर्ती,राजेश पांडेय,सीमा संतोष साहू, ,रोहित साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, राहुल राव,अर्पित सूर्यवंशी, श्रीमती मनीषा चंद्राकर , सावित्री जगत,किशोर महानंद,तुषार चोपड़ा,संजय तिवारी ,ज्ञानचंद चौधरी, दीना डोंगरे , वंदना राठौर , राहुल राय, गौतम शर्मा,मृत्युंजय दुबे,मडल अध्यक्ष अनिल सोनकर,गोरेलाल नायक, अनूप खेलकर, हंसराज विश्वकर्मा, सालिक सिंह ठाकुर, अभिषेक तिवारी, महेश शर्मा, प्रवीण कुमार देवड़ा, मुकेश पंजवानी, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बी.निवास राव, होरीलाल देवांगन, जीतेन्द्र धुरंदर, ओमप्रकाश साहू, रविन्द्र सिंह ठाकुर, मोर्चा पदाधिकारीगण बजरंग ध्रुव, महादेव नायक, जसपाल सिंग रंधावा, गज्जू साहू, मंजूल मयंक श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, राजेश गुप्ता, राजेश देवांगन, नीलम सिंह, पहलाद जलक्षत्री , डॉ राकेश गुप्ता , स्वप्निल मिश्रा,भूपेंद्र डागा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *