रायपुर : कल दिनांक 29जुलाई सोमवार को वन आवास एवं पर्यावरण,परिवहन, विधि मंत्री मो. अकबर दोपहर 12बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री मो. अकबर अपने विभाग से संबधित समस्याओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो और जनसामान्य से मुलाकात कर अपने विभाग से संबधित शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने जानकारी दी।