इस्राइल और ईरान मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई’ : ट्रंप

Uncategorized

New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति की कथित दादागिरी फिलहाल जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूरी दुनिया को इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान करते हुए चौंका दिया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह भी बताया कि यह संघर्ष विराम कैसे हुआ और क्यों इसका एलान ट्रंप ने किया। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा, ‘इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई। मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और पश्चिम एशिया ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। फिर भी अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इस्राइल और ईरान का भविष्य असीमित है। महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों पर कृपा बरसाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *