रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नति के बाद ये अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक (DSP) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पहुंच गए हैं।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में राजेश देवांगन, मंजुलता बाज, दिनेश्वरी नंद, संजय ध्रुव, सुरेंद्र साय, माधुरी धीरही, अखिलेश कौशिक और स्नेहिल साहू सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की इस पदोन्नति को लेकर गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।