पुलिस भर्ती के लिये युवा भीख मांगने को विवशः कौशिक

Uncategorized

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवा को ठगने के मामले में लगातार रिकार्ड बनाती जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले 25 सौ रूपये के भत्ता का वादा किया था, लेकिन ढ़ाई साल बीतने के बाद भी प्रदेश कि कांग्रेस सरकार बेरोजगारी भत्ता के नाम पर कुछ भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर जिस तरह युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि प्रदेश की सरकार को युवाओं की जरा भी चिंता नहीं है। राज्य में युवा पुलिस भर्ती को लेकर सांकेतिक तौर पर सड़कों में भीख मांग कर प्रदर्शन को विवश है। इससे बुरा और क्या हो सकता है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया है साथ ही प्रदेश सरकार से पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जल्द प्रांरभ करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *