मुख्यमंत्री के आज का दौरा कार्यक्रम कुछ इस तरह है.. देखे..

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 27 जुलाई को इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित मध्य क्षेत्र सहकारी सम्मेलन के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुचेंगे और मध्य क्षेत्र सहकारी सम्मेलन के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे होटल सयाजी में वाटर हार्वेस्टिंग की महत्ता पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद एक बजे राजीव भवन पहुचेंगे।

मुख्यमंत्री अपने निवास से रवाना होकर शाम 7 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुचेंगे। वे यहां से प्रस्थान कर शाम 7.50 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना पहुचेंगे और वे यहाँ से रवाना होकर 8.30 बजे मुख्यमंत्री निवास आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *