बसंतपुर में भी रेत माफिया की दबंगई ,रोकने गए ग्रामीणों पर किया फायरिंग,पुलिस ने भेजा जेल

Uncategorized

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि 15.जून.2025 ,प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 11/06/2025 को रात्रि 07 से 07/30 बजे के बीच ग्राम मोहड नदी में अवैध तरीके से रेत निकालने के लिए रैम्प निर्माण के लिए जेसीबी चालक पहुॅचा था। जिसे रोकने लिए कुछ ग्रामीण घटना स्थल पर पहुचे जहां कार में 7-8 लोग उतर कर ग्रामीणो से मारपीट करते हुए फायरिंग किये है। कि रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर मे अपराध क्रमांक 257/2025 अपराध धारा 109(2), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस 25 ,27 आर्मस एक्ट एवं मायनिंग एक्ट की धारा 21 कायम कर विवेचना मे लिया गया है । विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी जेसीबी चालक भगवति निषाद पिता परदेशी निषाद उम्र 49 साकिन ग्राम झोला थाना अंडा जिला दुर्ग, संजय रजक पिता शंकर लाल रजक उम्र 48 वर्ष साकिन मोहड़ जिला राजनांदगांव एवं अभिनव तिवारी पिता केशर तिवारी उम्र 42 साल निवासी ग्राम सोमनी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण के विवेचना के दौरान प्रकरण के अन्य फरार आरोपीयो के पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया है। गठित टीम द्वारा प्रकरण के घटना में संलिप्त आरोपी अतुल सिंह तोमर पिता अमूल सिंह तोमर उम्र 24 साल निवासी गायत्री विहार कॉलोनी , पिन्टो पार्क मुरार ग्वालियर, जिला ग्वालियर (म0प्र0) को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर घटना में शामिल रहकर गोली चलाकर अपराध करना स्वीकार किया । जिसे आज दिनांक 15 .6.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहॉ से जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। मामले से संबंधित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम गठित कर सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *