13 वर्षीय मासूम की हत्या कर खेत में दफनाया शव, 40 घंटे में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

Uncategorized

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। 13 वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, परसदा खुर्द निवासी सौखी कुमार केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार केंवट 8 जुलाई को गांव के ही हेमंत कुमार केंवट के साथ घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर सक्ती थाना पुलिस ने अपहरण सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदेही हेमंत कुमार केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआत में आरोपी लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से घंटों पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छह-सात महीने पहले ग्राम हरदा के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। उसे शक था कि कपिल ने ही इस घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी थी, जिससे वह उससे नाराज था और बदला लेने की योजना बना रहा था।आरोपी ने 8 जुलाई की रात कपिल को चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का लालच देकर अपने साथ बोर घर ले गया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव के कपड़े अलग स्थान पर फेंक दिए और खेत में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।आरोपी की निशानदेही पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय दल और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का उत्खनन किया गया। शव की पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रापा (धारदार कृषि औजार) और आरोपी के कपड़े भी बरामद कर जब्त कर लिए हैं।संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी हेमंत कुमार केंवट, निवासी परसदा खुर्द, थाना एवं जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस की बड़ी सफलता :-

13 वर्षीय बालक की हत्या का 40 घंटे में खुलासा।पुरानी रंजिश में वारदात को दिया गया अंजाम।खेत में दफनाया गया शव बरामद।हत्या में प्रयुक्त रापा और अन्य साक्ष्य जब्त।आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया शुरू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *