इंदौर : बेवफा सोनम – हत्यारे राज कुशवाहा की प्रेम कहानी की भेंट चढ़ गया निर्दोष राजा रघुवंशी :-इस सच को भी जानिए । सोनम पढ़ाई के बाद पिता की प्लाईवुड वाली “माइका कंपनी” में ही काम करने लगी थी। माइका कंपनी में ही वह एचआर हेड थी। वहीं, राज कुशवाह नामक व्यक्ति इसी कंपनी में बिलिंग मैनेजर का काम करता था। दोनों की पहचान यही हुई । राज सोनम से 5 साल छोटा था । इसके बावजूद सोनम उसके प्यार में पागल हो गई ।राजा रघुवंशी से शादी तय होते ही सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर साजिश रची। राज कुशवाहा ने अपने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को इस काम के लिए तैयार किया। प्लान के मुताबिक, तीनों गुवाहाटी गए। जब सोनम और राजा शिलांग आए, तो ये तीनों भी वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां बाइक किराए पर ली। सोनम ही राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई, जहां उसकी हत्या कर दी गई।अब सोनम रघुवंशी कितनी शातिर थी ये आप सोचीये । अभी इधर कई मामलों में मैंने देखा की लड़कियों को अपना प्रेमी भी चाहिए और अपने पति की पूरी प्रॉपर्टी और पूरे गहने भी चाहिए। लेकिन उन्हें अंत में जेल की सलाखें मिलती हैं बदनामी मिलती है उनके मां-बाप किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं होते ये मूर्ख लड़कियां ये क्यों नहीं सोचती कि आज फॉरेंसिक साइंस और अपराध अनुसंधान बहुत एडवांस हो चुका है। वहअपने पति को भी अंगूठी और सोने की चेन ब्रेसलेट आदि पहना कर ले गई । मजा देखिए ससुरालअपने पति के गहने और अपने गहने सोनम छुपा कर ले गई थी। फिर जब उसके पति ने वहां से एक सेल्फी अपनी मम्मी को भेजी तब उसकी मम्मी ने उसको पूछा कि “बेटा ! तू इतने महंगे महंगे सोने के गहने पहन कर क्यों गया है?” तब राजा रघुवंशी ने कहा कि “मम्मी सोनम ही लेकर आई है । मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता ।”अब मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि जब सोनम का लव अफेयर चल रहा था तब उसने एक मां की गोद क्यों उजाड़ी ? वह अपने घर वालों को बता देती और आज तो जमाना बहुत एडवांस हो चुका है कोई भी विरोध नहीं करता । जातिवाद की दीवार अब टूट चुकी है ।शादी के बाद सोनम रघुवंशी लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में थी और उसके प्रेमी ने ही हनीमून की पूरी प्लानिंग सोनम को बताई और सोनम ने ही टिकट बुक कराए । वह इतनी शातिर थी कि रिटर्निंग टिकट बुक नहीं कराई । सोनम बहुत आक्रामक लगती है क्योंकि ससुराल आते ही बिना पूछे टिकट बुक करवा दी । फिर बुकिंग होने के बाद उसने अपने ससुराल वालों और पति को बोला कि हमें हनीमून पर मेघालय चलना है ।खैर अब सोनम , उसका प्रेमी राज कुशवाह दो और भाड़े के हत्यारे गिरफ्तार हो चुके हैंमैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर उसे यह सब करके मिला क्या ??जिंदगी भर उसके ऊपर कातिल होने का धब्बा लग गया।उसके मां-बाप समाज में मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचेंगेऔर अभी एक टीवी चैनल पर मैं देख रहा था जैसे ही सोनम के भाई से राज कुशवाहा को लेकर सवाल किया गया तब उसका चेहरा एकदम उतर गया और उसने कहा कि अब आगे में कुछ नहीं बोलूंगा यह साबित होता है कि सोनम के परिवार वालों को उसके लव अफेयर की पूरी जानकारी थी । #सोनम #रघुवंशी #राजा #हत्या #प्रेम_त्रिकोण