रायपुर : सरसंघचालक मोहन भागवत पहुंचे रायपुर, हिंदू सम्मेलन में करेंगे उद्बोधन।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत रायपुर में आज दो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।इसमें आज सुबह 10:30 बजे से करीबी रायपुर एम्स परिसर में आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे उसके बाद दोपहर 3 बजे रायपुर के सेजबहार में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उद्बोधन देंगे। हिंदू सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के रायपुर,बिलासपुर और धमतरी से 25 हजार के करीब स्वयंसेवक और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण और आदिवासी और ईसाइयों के बीच हो रही हिंसा के बाद संघ प्रमुख का यह दौरा महत्वपूर्ण है। इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होने मोहनजी कल रात ही रायपुर पहुंच चुके है।