Konta/District Sukma : 09 June 2025 को आकाश राव गिरीपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) – कोन्टा डिवीजन, जिला सुकमा, को कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED विस्फोट में गंभीर चोटें आई , होंगे तत्काल कोंटा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया,इलाज के दौरान ASP आकाश राव शहीद हो गए तथा कई घायलों को रायपुर हॉस्पिटल रिफर किया जा रहा है।



अतिरिक्त एसपी आकाश क्षेत्र में पैदल गश्त ड्यूटी पर थे, ताकि भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की नक्सली घटना को रोका जा सके।इस प्रेशर IED विस्फोट में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवान भी घायल हुए हैं।घायल हो गए टीआई सोनल ग्वाला।

सभी घायलों का कोन्टा अस्पताल में इलाज किया गया था। घायलों में अतिरिक्त एसपी आकाश राव की स्थिति अत्यंत गंभीर थी और नाजुक बताई जा रही थी, लेकिन अब शहीद हुए। अन्य घायल फिलहाल प्राथमिक रूप से खतरे से बाहर हैं।
रायपुर ब्रेकिंग : सुकमा में नक्सलियों ने दी बड़ी वारदात को दिया अंजाम,आईईईडी ब्लास्ट कर पुलिस जवानों को बनाया निशाना,घटना में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरेपूंजे हुए शहीद,सुकमा एसपी किरण चौहान ने की पुष्टि.