दलपत सागर में अवैध मलबा फेंके जाने पर महापौर संजय पाण्डेय ने दर्ज कराई शिकायत

Uncategorized

जगदलपुर : नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने दलपत सागर में अवैध रूप से मलबा फेंके जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक, जिला बस्तर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने बताया कि दलपत सागर, जो कि जनसामान्य की संपत्ति है, उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम जगदलपुर के अधीन है हाल ही में जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दादाबाड़ी के पीछे स्थित दलपत सागर के किनारे पर ट्रैक्टर के माध्यम से मलबा डाला जा रहा है। वॉइस ऑफ बस्तर इससे जलाशय की गहराई और जलधारण क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। महापौर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से इस गतिविधि की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि यदि भविष्य में किसी को मलबा डालते हुए पाया जाए, तो उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *