छत्तीसगढ़ : रायपुर 23 जुलाई 2019/ मुख्यमंत्री निवास में बुधवार 24 जुलाई को जनचैपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे, जहां वे जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे। व्यक्तियों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकातों का दौर चलेगा। जन चैपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।