विभागीय परीक्षा की तिथि में संशोधन

Chhattisgarh

रायपुर.: दिनांक23 जुलाई 2019. राज्य शासन द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण गृह विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 5 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाली थी। विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश के कारण अब 9 अगस्त को होने वाली परीक्षा 14 अगस्त को होगी। शेष तिथियों की परीक्षाएं यथावत रहेंगी। गृह विभाग ने सभी संभागायुक्तों को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने और परीक्षार्थियों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *