सुशासन सरकार में 5 साल की बच्ची को नहीं मिल रहा न्याय

Chhattisgarh

चंद्रपुर : 20मई 2025,शक्ति जिले के स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठ रही है। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार शक्ति जिले के डभरा ब्लॉक में एक 5 साल की बच्ची को लापरवाही पूर्वक इंजेक्शन लगाने से जो इन्फेक्शन बच्ची के पूरे शरीर पर बन गया है ,जिसके चलते बच्ची की जान पर बन आई है। सूत्रों के मुताबिक डभरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही चारों तरफ इंजेक्शन की दवाइयां लगाने के लिए क्षेत्र में दी जाती है। इसी डभरा ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ की पोस्टिंग की गई है अभी वर्तमान में जो भी बि एम ओ बने हैं, वह इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई सीनियर डॉक्टर हैं मगर राजनीतिक लाभ की रास्ते से पहुंच कर  बीएमओ को पोस्टिंग दी गई है।कारण उनसे नीचे वाला बीएमओ बनकर कर बैठ गया है । सूत्रों का यह भी कहना है कि जिसकी लापरवाही के कारण लोगों का मानना है कि उक्त बच्ची का जान पर बन आया है ,इसलिए क्षेत्र के लोगों ने जहां जिले के सी एच एम ओ मुख्य चिकित्सा अधिकारी शक्ति को तथा ब्लॉक के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठ रही है। बच्ची की हालात का जिम्मेदार सिर्फ स्वास्थ्य विभाग डभरा शक्ति जिम्मेदार हैं। सीएमओ  डभरा को तुरंत निलंबित करना चाहिए,ताकि आने वाला समय में इस तरफ की लापरवाही पुनः रिपीड न करें, लापरवाही करने से पहले अधिकारी सोचें।

कांग्रेस ने भी शक्ति मुख्य जिला चिकित्सालय अधिकारी और डभरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही का आरोप लगाया है और निलंबन की मांग किया है,सुशील आनंद शुक्ला प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख ने कहा  सुशासन की सरकार है,पदेश में डबल इंजन की सरकार है और 5 साल की बच्ची के शरीर में  इंजेक्सशन लगाया और  ध्यान नहीं दिया,स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है, बच्ची की अच्छी इलाज हो तथा बच्ची को न्याय मिले इस तथा भविष्य में इस तरह की और घटना न घंटे ,इसलिए राज्य सरकार, सुशासन सरकार को तत्काल कड़ी निर्णय लेते हुए निलंबित करना चाहिए और हमारी  मांग है।

  • छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हैं। साय के सुशासन राज्य में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को तुरंत एक्शन  लेते हुए तत्काल को निलंबन का आदेश जारी करने चाहिए।
  • शक्ति मुख्य जिला चिकित्सालय अधिकारी और डभरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही को देखते हुए,5 साल की बच्ची के साथ न्याय करते हुए  सुशासन सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तत्काल कड़ी  निर्णय लेते हुए निलंबित का आदेश करना चाहिए ।करना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *