उत्तर प्रदेश : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने वर्ष 2024-25 में 30 करोड़ रुपये मूल्य की 77 प्रकार की नकली दवाएं जब्त करने के साथ ही संबंधित मामलों में 68 लोगों को गिरफ्तार किया है।नकली दवा के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर 1166 दवा व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
एक वर्ष में की गई कार्रवाइया का ब्योरा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करते हुए एफएसडीए के अधिकारियों ने बताया है कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 1039 छापेमारी अभियान चलाए गए, जिनमें 13,848 नमूने नमूने लिए गए।नकली दवा के कारोबार में सबसे ज्यादा कार्रवाई आगरा, लखनऊ और गाजियाबाद शहर में हुई।इन शहरों में नकली दवाओं के साथ आक्सीटोसिन इंजेक्शन, नारकोटिक्स औषधियां और नकली कास्मेटिक उत्पाद जब्त किए गए हैं।