बौखलाए पाकिस्तान भारत के लिए एयर स्पेस बंद किया

International

नई दिल्ली : 25अप्रैल2025,बौखलाए पाकिस्तान भारत के लिए एयर स्पेस बंद किया !पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर लिए गए सख्त फैसलों पर पाकिस्तान का जवाब सामने आया है.गुरुवार को पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद कहा कि सिंधु समझौते पर लगी रोक को लेकर कहा कि पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई है.पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी तरह के कारोबार को बंद करने का फैसला लिया है. साथ ही भारतीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भी रोक दिया है. बाघा बोर्डर बंद करने का फैसला लिया है.

भोपाल: पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने पर एयर इंडिया का बयान –

Due to the announced restriction of Pakistan airspace for all Indian airlines, it is expected that some Air India flights to or from North America, UK, Europe, and Middle East will take an alternative extended route. Air India regrets the inconvenience caused to our passengers due to this unforeseen airspace closure that is outside our control : Air India…

पाकिस्तान से युद्ध की तैयारी के लिए भारतीय वायुसेना ने राफेल और सुखोई-30 विमानों से युद्धाभ्यास किया. वायुसेना ने सेंट्रल सेक्टर में राफेल और सुखोई-30 विमानों से युद्धाभ्यास किया.
भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। भारतीय वायुसेना ने सेंट्रल थिएटर में जमीनी हमले और EW अभ्यासों के लिए आक्रमण अभ्यास शुरू किया है। कई ठिकानों से साजो-सामान ले जाया गया. भारत के पाकिस्तान से सटे सभी बार्डर पर सबसे अधिक लेवल 4 की सतर्कता बढ़ा दिया है।

  • वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कश्मीर से कटरा के लिए बुक हुए हजारों टूर पैकेज निरस्त ,
  • रिफंड के लिए पर्यटक कर रहे एजेंट से संपर्क, फ्लाइट, होटल बुकिंग के रिफंड के लिए कर रहे संपर्क,
  • पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दहशत में पर्यटक,
  • वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा की 50 प्रतिशत बुकिंग निरस्त,
  • जुलाई में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से भी बना रहे दूरी,
  • कश्मीर की जगह मनाली, शिमला, उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे पर्यटक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *