पहलगाम आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हु

National

जम्मू कश्मीर : 23अप्रैल2025, जम्मू कश्मीर (,J&K) के पहलगाम आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी मौत हुई है। वह हरियाणा के मूल निवासी थे। विनय कोच्चि में पोस्टेड थे। 19 अप्रैल को उनका विवाह संपन्न हुआ था। पत्नी संग हनीमून पर यहां आए थे। पत्नी सुरक्षित है।

दत्तात्रेय होसबाले(सरकार्यवाह) ने किया ट्वीट …राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघजम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। हम घटना में मृत हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे। तथा सरकार इस हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों को दंडित करने हेतु शीघ्र ही उचित कदम उठाए।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया ट्वीट …पहलगाम आतंकवादी हमला | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में निर्दोष पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। हिंसा का सहारा लेना कायरतापूर्ण कार्य है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मैं उन परिवारों का दर्द समझती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करती हूं। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। हम इन विभाजनकारी और हिंसक ताकतों को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमें अतीत में मौजूद आतंक के खिलाफ व्यापक सामाजिक सहमति बनाने के लिए काम करने की जरूरत है। यह जरूरी है कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में शांति बहाल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *