जम्मू कश्मीर::22अप्रैल2025,जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, राजस्थानी टूरिस्ट की मौत:सिर में गोली लगी, 5 लोग घायल; पहलगाम में बैसरन घाटी की घटना।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में कई पर्यटकों को गोली मारी गई है। चश्मदीदों का दावा है कि आतंकियों ने नाम पूछकर लोगों को गोली मारी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दस अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है।