जगदलपुर : 22अप्रैल2025,जगदलपुर की मानसी जैन ने रचा इतिहास, UPSC में 444वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान।
कभी छोटे से शहर की गलियों में सपनों को आंखों में सजाया था आज उन्हीं सपनों ने ऊंची उड़ान भर ली है। जगदलपुर की बेटी मानसी जैन ने UPSC की प्रतिष्ठित परीक्षा में 444वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी मंज़िल पाई जा सकती है।