IED ब्लास्ट की चपेट में आकर एक हेड कांस्टेबल शहीद ..दंतेवाड़ा

Chhattisgarh

दंतेवाड़ा : आज दोपहरी में दंतेवाड़ा में बम ब्लास्ट , IED ब्लास्ट की चपेट में आकर एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जवान के शरीर के चीथड़े उड़ गए। वह अपने साथियों के साथ इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल की सुरक्षा के लिए तैनात थे। विस्फोट जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर हुआ है। सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर रवाना हो गई है। घटना गीदम थाना क्षेत्र के पाहुरनार की है।

मुताबिक, पाहुरनार में इंद्रावती नदी पर पुल बनाया जा रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) 22वीं बटालियन के जवानों को कैंप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि जवान दोपहर करीब 12.30 बजे खाना खाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। इनमें हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत द्विवेदी भी थे। अभी उन्होंने खाना शुरू ही किया था कि IED ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर जवान लक्ष्मीकांत मौके पर ही शहीद हो गए।

प्रेशर IED से विस्फोट किया गया, सर्चिंग जारी
इसकी सूचना अफसरों को दी गई है। इसके बाद दंतेवाड़ा से फोर्स को रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेशर IED के चलते विस्फोट किया गया है। नक्सलियों ने वहां पहले से ही विस्फोटक लगा रखा था। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है। जवान के शव को अभी लेकर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल इलाके में सर्चिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *