संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम घोषित

National

रायपुर : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल के परिणाम में शक्ति दुबे ने पहले स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर आकर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

UPSC टॉपर शक्ति दुबे, जो कि प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, ने हाल ही में एक मॉक इंटरव्यू के दौरान चहल अकादमी को बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की. इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की। शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *