नई दिल्ली : 19अप्रैल2025, पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ़्ते 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के दौरा करेंगे। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और सऊदी किंग मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री इस दो दिवसीय दौरे पर पहुँचेंगे। इसमें India-Middle East-Europe Economic Corridor (IMEEC), व्यापार और निवेश बढ़ाने के अवसर, रक्षा-सुरक्षा सहयोग और इनोवेशन-स्टार्टअप जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 2016 और 2019 के बाद यह पीएम मोदी का सऊदी अरब का तीसरा दौरा होगा। वहीं 2023 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस नई दिल्ली की राजकीय यात्रा पर आए थे. उन्होंने G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद के पहली बैठक की सह-अध्यक्षता भी की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा, “रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत और सऊदी अरब ने राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में मजबूत सहयोग विकसित किया है।”