थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत टेकमेटा , नरसापुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच हुई मुठभेड़

Chhattisgarh

बासागुड़ा : माओवादी मुठभेड़, दिनांक 30/03/2025,थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत टेकमेटा , नरसापुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में 01 लाख का ईनामी माओवादी जनताना सरकार अध्यक्ष ढेर, मौके से हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ।DRG बीजापुर ,CoBRA 210 और कोबरा 205, केरिपु 229, 196 वाहिनी की टीम अभियान में थी शामिल।

मारे गये माओवादी की शिनाख्तगी जगरगुण्डा एरिया कमेटी अंतर्गत नरसापुर आरपीसी अध्यक्ष, कन्ना झाड़ी के रूप में हुई। मौके से 12 बोर बंदूक एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। मारे गये माओवादी पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आगजनी, अपहरण के 07 मामले पंजीबद्ध है।

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी और कोबरा 210, 205, केरिपु 229, 196 वाहिनी की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर नरसापुर टेकामेटा की ओर निकली थी।

अभियान के दौरान दिनांक 29/03/2025 को नरसापुर के जंगल में हुए मुठभेड़ में 01 माओवादी मारा गया एवं मौके से हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। मारे गये माओवादी की शिनाख्तगी नरसापुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष कन्ना झाड़ी ऊर्फ पुजारी कन्ना पिता चिलकू उम्र 40 वर्ष निवासी नरसापुर थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर के रूप में हुई । मारे गये माओवादी पर छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 01.00 लाख रुपए का ईनाम घोषित है।

मारे गये माओवादी के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आगजनी, अपहरण एवं जन सुरक्षा अधिनियम के 07 मामले अपराध क्रमांक 08/2016, 04/2017, 02/2019, 03/2019, 07/2020, 04/2023, 09/2023 पंजीबद्ध है । इसके अलावा थाना बासागुड़ा में 04 स्थाई वारंट भी लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *