मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह एक साथ करेंगे 6 जिलों में प्रचार 

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर कल 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11ः10 बजे रायपुर से प्रस्थान कर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के नेवरा में सुबह 11ः30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12ः10 से नेवरा से कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के गजरा जाएंगे, वहां 12ः40 बजे आमसभा को संबोधित करने के बाद वे कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहट विधानसभा क्षेत्र के खोंगापानी में आमसभा लेंगे। दोपहर 2ः50 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा में आमसभा लेंगे। शाम 04 बजे बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा में व शाम 5 बजे सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के परसा में आमसभा लेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह शाम 6 बजे अंबिकापुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *