छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा

Chhattisgarh

रायपुर : 24मार्च 2025,छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया द्रौपदी मुर्मू ने  यह बात कही,छत्तीसगढ़ का चावल जगन्नाथपुरी में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा छत्तीसगढ़ में यह मेरा पांचवा दौरा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में शामिल हुई। इस दौरान वह विधायकों और मंत्रियों को संबोधित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। एयरपोर्ट से वह सीधे विधानसभा परिसर पहुंची। राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रहेंगी। इस दौरान विधानसभा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
राष्ट्रपति ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया का उपयोग किया कहा छत्तीसगढ़ का चावल पूरे देश में प्रसिद्ध है छत्तीसगढ़ का चावल जगन्नाथ पुरी में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है छत्तीसगढ़ आज 25 साल पूरा किया है और अपने नए कीर्तिमान को हासिल कर रहा है राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ से गहरा लगाव है कहां की छत्तीसगढ़ मेरा यह पांचवा दौरा है…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *