रायपुर : आज विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन,भु स्तर जल गिरावट का मामला सदन में गूंजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान कहा , इसे लेकर विधान सभा अध्यक्ष के निर्देश सरकार को देने पर कहा,आसंदी से इस प्रकार के निर्देश आए तो त्रासदी से कम नहीं,गर्मी शुरू हुआ नहीं है, पेयजल का संकट शुरू हो गया,सरकार नल जल योजना शुरू नहीं कर पाई ,पाइपलाइन बिछ गया , टंकी बन गई लेकिन पानी नहीं है,पानी की खपत बढ़ने वाला है,जब हम नरवा योजना चला रहे थे तो मजाक उड़ा रहे थे,भु स्तर जल गिरावट से सत्ता के लोग भी है चिंतित,पानी की समस्या से ग्रामीण क्षेत्र में जल स्तर लगातार नीचे गिर रहा,शहरी क्षेत्र में तो पानी मिलता ही नहीं, औद्योगिक क्षेत्र की अलग समस्या वहां पानी पीने लायक नहीं,भूमिगत जल भी दूषित हो गया,सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
धान खरीदी मे गड़बड़ी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,
खरीदी में गड़बड़ी हुई है,
एक तरफ सरकार का अपना 110 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है ,
खरीदी 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की कही बात
दोनों आंकड़े में कौन सा सही है, दोनों सरकारी आंकड़े है.