रायपुर : आईसीसी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रायपुर के केंद्रीय जेल में पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की।
इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। कवासी लखमा से मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि जो भाजपा के विचारधारा का विरोध करते हैं सरकार उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है। कांग्रेस न्यायालय में लड़ाई लड़ते रहेगी, लेकिन सरकार के द्वारा लोगों का चरित्र हरण करने की कोशिश की जा रही है और सरकारी एजेंसी द्वारा मनोबल तोड़ने की कोशिश हो रही है। हमें पूरा विश्वास है कि न्यायालय के माध्यम से कांग्रेस विजय मिलेगी और हमारा पोलिटिकल संघर्ष जारी रहेगा। वही चरणदास महंत ने कहा कि कवासी लखमा इस लड़ाई में डटे हुए हैं, उन्हें परिवार और संगठन के बाकी लोगों की चिंता है, लेकिन कवासी लखमा का मनोबल नहीं टूटा है।