मैनपाट : 15 मार्च 2025, पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट के दुकानों में लगी भीषण आग सबकुछ जल कर खाक, विधायक रामकुमार टोप्पो पहुंचे घटना स्थल,दुकानदारों से मुलाकात की।
मामला कल रात 10 बजे की है , जब सब होली खेल कर आराम कर रहे थे,तभी रात लगभग 10 बजे टाइगर प्वाइंट पर्यटन स्थल पर बनी तकरीबन 8 दुकानों पर अज्ञात कारणों के भीषण आग लग गई और सभी दुकानें समान सहित जल कर
खाक हो गई।रोड से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी दुकानदारों को दी,जब सब वहां पहुंचे तब तक सब जल चुका था।
आज सीतापुर विधायक जी ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों से मुलाकात किया,और घटना के विषय में जानकारी ली,और जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनसे मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया।लोगों ने कहा कि वह यहां
काफी समय से दुकान चला रहे हैं,यह दुकानें उनके जीवन यापन का एक मात्र साधन था ,जो पूरी तरह जल गया है हम सभी के बीच अब रोजी रोटी की समस्या उत्पन हो गई है। यह काम हम यह 20 साल से कर रहे थे।यह जगह काफी वीरान हो गया है,यहां पर्यटकों की भीड़ हमेशा रहती है,,
अब उनको सुविधा मिलने में दिक्कत होगी।
जिसपर विधायक जी ने सभी से कहा कि आप
चिंता ना करे हम आप के साथ है।
आप के नुकसान को पूरा किया जाएगा,आप सब के लिए दुकानों की फिर से व्यवस्था की जायेगी,हम इस घटना की भी जांच कराएंगे।उसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारी से फोन के माध्यम से बात करते हुए कहा कि आप घटना स्थल पर पहुंच कर मामले के बारे मे संज्ञान ले,और इनकी समस्याओं को दूर करने के लिए योजना बनाए।