होली के पूर्व शहर में बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही 

Chhattisgarh
  •  होली के पूर्व शहर में बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही 
  • आदतन बदमाशों पर की गई कार्यवाही।
  • थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानो से पकड़े गये 03 अनावेदकगणों के विरूद्व बीएनएएस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
  • माननीय न्यायालय से प्राप्त 1 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल के समक्ष पेश किया गया।

नाम अनावेदकगण

  • 01 आकाश बघेल पिता मोहन बघेल उम्र 27 साल निवासी कुंआ चौक नंदई थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव
  • 02 राकेश मंडावी पिता स्व0 विनोद मंडावी उम्र 32 साल सा0 अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग जिला
    राजनांदगांव।
  • 03 अलोक बंजारे पिता सुरेश बंजारे उम्र 19 साल निवासी कौरिनभांठा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
  • 04 नाम गिरफ्तारी वारंटी:- बहादुर ढीमर पिता किशुन लाल ढीमर निवासी शिव मंदिर बांसपाईपारा राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर बसंतपुर पुलिस के द्वारा आपराधिक व असमाजिक तत्वो पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कडी में आगामी 14 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर शहर में होली पर्व सौहद्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु अपराधिक एवं असामाजिक तत्वो के विरूद्व की गई कार्यवाही तथा कुछ बदमाशों को थाना बुलाकर आवश्यक समझाइए दिया गया।

थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ उनि. देवादास भारती, प्र0आर0 राजेश परिहार, किशोर यादव, म0प्र0आर0 मेनका साहू,, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, कुश बघेल, राजेश्वर बंदेश्वर का पृथक-पृथक टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत के आदतन अपराधी जो कि आगामी होली पर्व में अप्रिय घटना घटित कर शहर का महौल खराब कर सकते है ऐसे लोगो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी 03 अनावेदकगणों के विरूद्व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् इस्तगाशा तैयार कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी महोदय राजनांदगांव न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया एवं माननीय न्यायायल से प्राप्त आरोपी गिरफ्तारी वारंटी बहादुर ढीमर पिता किशुन लाल निवासी शिवमंदिर बांसपाईपारा राजनांदगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *