रायपुर : दुर्ग ब्रेकिंग अपडेट : दुर्ग और कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के अंदर खुशी का माहौल है आज सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को जमानत मिली है। कल शाम तक जेल से बाहर निकल सकते हैं देवेंद्र यादव।
- काँग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिली ज़मानत।
- 17 अगस्त से जेल में बंद थे विधायक देवेंद्र यादव।
- बालोदा बाजार हिंसा मामले में हुई थी काँग्रेस विधायक की गिरफ्तारी।
- सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद दिए ज़मानत के आदेश।
- 10 जून 2024 को बलौदा बाजार के सतनामी समाज के जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में हुई थी हिंसा।
- सतनामी समाज के लोगों ने एस पी और कलेक्टर ऑफिस को जला दिया था।
- विधायक पर हैं भीड़ को भड़काने और आंदोलनकारियों का साथ देने का आरोप।
- भिलाई से दूसरी बार विधायक हैं देवेंद्र यादव।
- शुक्रवार शाम तक रायपुर जेल से हो सकती है रिहाई।
बलौदा बाजार-हिंसा मामले में 17 अगस्त से रायपुर जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र यादव की जामनत मे पूर्व कलेक्टर बलौदा बाजार कुमार लाल चौहान. एसपी सदानंद कुमार को बहाल करना और अन्य लोगों की जमानत भी आधार बना.