रायपुर : दिनांक 20/05/2024 को कबीरधाम के ग्राम बाहपानी में हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम सेमरहा के 19 व्यक्ति की मृत्यु हुई थी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजन को प्रति व्यक्ति 5,00,000 रुपए एवं घायलों को प्रति व्यक्ति 50,000 रुपए आर्थिक सहायता प्रदाय करने की घोषणा की थी। कल दिनांक 14/06/2024 को विधायक की उपाथिति में 19 मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 5,00,000रुपए कुल 95,00,000 रुपए एवं 16 घायलों को प्रति व्यक्ति 50000 कुल 8,00,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।