जहरीली महुआ शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 20 से अधिक लोग बीमार हैं और 4 लोगों की हालत गंभीर है

Chhattisgarh

बिलासपुर : बड़ी खबर, चुनावी माहौल में शराब ने ली 8 लोगों की जिंदगियां। जहरीली महुआ शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 20 से अधिक लोग बीमार हैं और 4 लोगों की हालत गंभीर है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महुआ शराब पीने से 8लोगों की मौत हो गई। जबकि, 20 से अधिक लोग बीमार हैं और 4 लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी का इलाज सिम्स में जारी है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि, गांव में चुनाव के दौरान जहरीली शराब बांटी गई, सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पीने से 8 लोगों की जान चली गई। यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के लोफन्दी में बुधवार को पहले एक की मौत हुई फिर दो लोगों की जान गई। बिमारी समझकर इन सभी का अंतिम संस्कार करवाया गया। इसके बाद शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान कई दिनों से महुआ शराब पीने की बात सामने आई। मरने वाले सभी एक ही गांव के थे।

बताया जा रहा है कि, जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों में सरपंच रामाधार सुनहले का भाई रामू सुनहले भी शामिल है। स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल ने बताया कि, मृतकों में कन्हैया पटेल, कोमल लहरे, शत्रुघ्न देवांगन, डल्लू पटेल, बलदेव पटेल और कोमल देवांगन शामिल हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है लेकिन मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई है. गांव में सर्वे कराया जा रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *