कांग्रेस पार्टी मतलब भ्रष्टाचार की पार्टी : तोखन साहू केंद्रीय मंत्री

Chhattisgarh

रायपुर : निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का बयान , कहा विधानसभा ,लोकसभा में जनता का आशीर्वाद मिला ,निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भी बीजेपी को आशीर्वाद मिलेगा।

बीजेपी जो कहती है वह करती है :- 

बीजेपी जो कहती है वह करती है , हमने 370 हटाने की बात कही थी हटाया ,राम मंदिर बनाने की बात कही राम मंदिर बनाया ,धान 3100 रुपए में खरीदने के बाद कहीं 3100 रुपए में खरीदा ,
बोनस देने की बात कही थी बोनस भी दिया ,हम गंगाजल में हाथ में लेकर झूठ बोलने वाली पार्टी नहीं है।

प्रदेश की जनता मोदी और मोदी के गारंटी पर विश्वास करती है।कांग्रेस की पोस्टर जारी करने को लेकर कहा कांग्रेस चाहे जो भी कहें प्रदेश की जनता देश की जनता मोदी की गारंटी पर भाजपा के संकल्प पत्र पर विश्वास करती है,हम जो कहते हैं वह करते हैं जो जो घोषणा पत्र है एक-एक बातें पूरे करें और करेंगे।

कांग्रेस पार्टी मतलब भ्रष्टाचार की पार्टी ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लगाया आरोप कहा भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग हैं , इसलिए जनता कभी इनके ऊपर विश्वास करने वाली नहीं है।

EVM पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर  केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा देखिए कांग्रेस पार्टी जब चुनाव जीतती है तो जश्न मनाती है और जब चुनाव हारती है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर यह लोग प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं हार का ,

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश की जनता जान चुकी है ,अब सिर्फ पाटन के नेता बन कर रह गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *