सीतापुर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सीतापुर भाजपा ने आज अपने प्रत्याशियों का नामांकन पत्र भरा

Chhattisgarh

सीतापुर : सीतापुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी धूम धाम से भारी संख्या में सीडीएम कार्यालय पहुंच कर दाखिल कराया प्रत्याशियों का नामांकन सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी हुए सम्मिलित।

सीतापुर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सीतापुर भाजपा ने आज अपने प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सीडीएम कार्यालय में जमा किया,जिसमें सीतापुर नगरीय निकाय के चुनाव प्रभारी
अभिमन्यु गुप्ता ,सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ,नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ आम जनता भी भारी संख्या में सम्मिलित हुए,सीतापुर के मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर भरी संख्या में पैदल रैली निकाल कर सीतापुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया,इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने एवं चुनाव प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि यह पहला मौका है जब सीतापुर में भाजपा ने विधानसभा जीता है,हम नगरीय निकाय चुनाव भी भारी बहुमत से जीतेंगे,,
यहां पांच साल कांग्रेस की सता थी फिर भी सीतापुर का विकास नहीं हुआ।इस बार केंद्र में, राज्य में,सीतापुर विधानसभा में भाजपा का शासन है,नगर पंचायत में भी भाजपा के उमीदवार पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेंगे,और नगर का विकास चहुमुखी तरीके से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *