पगडंडी मार्ग में माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED को बरामद

Uncategorized

बीजापुर : दिनांक 29/12/2024,IED DETECTION AND DIFFUSE,थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प चिन्नागेलुर से केरिपु 229 वाहिनी की टीम आरओपी एवं डीमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी।

डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान 229 वाहिनी की बीडी टीम के द्वारा तर्रेम-चिन्नागेलुर मार्ग पर तर्रेम टेकरी के पास पगडंडी मार्ग में माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED को बरामद किया गया।

पाईप में लगाकर डायरेक्शनल बम की तरह लगाया गया था, जिसे प्रेशर स्वीच सिस्टम से जोड़ा गया था।

माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी को क्षति पहुचाने के उददेश्य से IED लगाया गया था, सुरक्षा बल की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के मंसूबो को विफल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *